Weather Update, Weather Forecast, IMD Weather Alert, Monsoon 2024, Mausam : एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार हो रही बारिश से अब राहत मिली है ।इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू हो गया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली एनसीआर में देखा जाने लगा है। शाम होते ही धुंध के दस्तक शुरू हो गई है। मौसम विभाग द्वारा कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश राजस्थान सहित महाराष्ट्र गुजरात में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली एनसीआर में तेज धूप खिली रहेगी। रात होते-होते तक मौसम बदल सकता है।
तापमान में कमी आएगी। ठंड की दस्तक नहीं होगी लेकिन धुंध का असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर जैसे-जैसे बर्फबारी बढ़ने लगेगी। दिल्ली में भी ठंड का बढ़ना शुरू होगा।
चौथे सप्ताह से ही ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी
बता दे की अक्टूबर का आधा महीना भी चुका है। चौथे सप्ताह से ही ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई थी। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही शाम के समय ठंड का अनुभव होगा।
लो प्रेशर चक्रवात के रूप में तब्दील
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर चक्रवात के रूप में तब्दील हो रहा है। ऐसे में झारखंड में तीन दिनों तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भी मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।
इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश
कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है जबकि झारखंड के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में मध्यम बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 20 तारीख के बाद यूपी में मौसम के करवट लेने के आसार है। साथ ही ठंड की दस्तक बढ़ेगी। आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। ठंडी हवा के कारण के राज्यों में तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग द्वारा 19 अक्टूबर को शिमला के पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना बताई गई है।
लाहौल स्पीति और किन्नौर में पानी जमने लगे हैं। वहीं उत्तराखंड में भी ठण्ड बढ़ गई है। तापमान में काफी गिरावट आ रही है जबकि देहरादून आसपास कोहरे का असर देखा जाने लगा है।
तापमान में गिरावट
केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना सहित महाराष्ट्र और पुणे में भी हल्के से मध्य बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में गिरावट होने के साथ ही आसमान में बहाल छाने की चेतावनी जारी की गई है।
जबकि असम मेघालय मणिपुर नगालैंड में त्रिपुरा में हल्के से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में तेज धूप खिली रहेगी। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ ही आसमान में बादल छा सकते हैं। हल्की बूंदाबादी देखी जा सकती है।
राजस्थान पंजाब हरियाणा में भी मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी का अनुभव होगा। हालांकि शाम होते ही ठंड का असर देखा जाने लगेगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।