Gratuity Benefit, Employees Gratuity Benefit, , Gratuity Hike : दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है।
इसमें 500000 की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञप्ति जारी
जारी की विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार सभी नियमित राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए मृत्यु सह रिटायरमेंट ग्रेच्युटी लाभ 1 जनवरी 2024 से 20 लाख रुपए होंगे।
कर्मचारियों को 15 लाख रुपए ग्रेच्युटी के रूप में उपलब्ध
ऐसे में 1 जनवरी 2024 से इसमें 500000 तक की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में कर्मचारियों को 15 लाख रुपए ग्रेच्युटी के रूप में उपलब्ध कराए जाते हैं। जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया गया है।
अधिकतम सीमा बढ़ाने का अनुरोध
बता दे कि राज्य के विभिन्न सेवा संवर्गों ने सरकार से राज्य सरकार के कर्मचारियों को स्वीकार्य डीसीआरजी की अधिकतम सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।
लंबे समय से कर्मचारी इसकी मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। दीपावली से पहले उनकी ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि की गई है।
ग्रेच्युटी 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए
हाल ही में महंगाई भत्ते की दर 50% होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाया गया था। जिसके बाद अब राज्य सरकार द्वारा भी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है।
ऐसे में उड़ीसा के मुख्यमंत्रीमोहन मांझी के आदेश के बाद उड़ीसा के राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी 15 लाख रुपए से बढ़कर 20 लाख रुपए किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।