Employees Honorarium , Honorarium Hike : राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार उनके मानदेय में वृद्धि की तैयारी की जा सकती है।
दीपावली पर इसकी सूचना देने के साथ इस पर आदेश जारी किए जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा विभिन्न संगठन की बैठक पर सकारात्मक सहमति बनी है।
माना जा रहा है कि प्रदेश के शिक्षा मित्र अनुदेशक और रसोइयों को बढे हुए वेतन का लाभ दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो दीपावली पर इन कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
कर्मचारियों के हित में कई अन्य फैसले
प्रदेश में उपचुनाव के मध्य नजर सरकार कर्मचारियों के हित में कई अन्य फैसले ले सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते में वृद्धि पर भी सरकार कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।
मानदेय में वृद्धि का तोहफा
राज्य के 140000 शिक्षामित्र सहित 25000 अनुदेशक और रसोइयों को दीपावली से पहले उनके मानदेय में वृद्धि का तोहफा मिल सकता है।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के साथ विभिन्न संगठन की बैठक आयोजित की गई थी। जिस पर सकारात्मक सहमति बनी है। माना जा रहा है कि मंत्री जल्द ही इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
विधान भवन स्थित मंत्री के कार्यालय में हुई बैठक में शिक्षामित्र संगठन ने मूल विद्यालय वापसी मेडिकल सुविधा और मृत शिक्षामित्र के परिजनों के समायोजन की मांग की थी। इसमें मंत्री ने कहा कि मूल विद्यालय की वापसी पर जल्द निर्णय किया जाएगा।
मृत शिक्षामित्र के परिजन को आंगनबाड़ी में समआयोजित करने पर विचार
इसके साथ ही मृत शिक्षामित्र के परिजन को भी आंगनबाड़ी में समायोजित करने पर विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो आश्रितों को बेहद लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही आधार से समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षामित्र को 12 महीने के मानदेय देने और शिक्षा की योग्यता पूरी करने वाली शिक्षामित्र को अतिरिक्त छूट देने की मांग की है।
जिसके बाद मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री से इस मामले पर प्रस्ताव रख समाधान किया जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के हजारों शिक्षामित्र सहित रसोइयों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया जा सकता है। दीपावली पर इसके लिए आदेश जारी किए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के में कई सीटों पर उपचुनाव
बता दे कि उत्तर प्रदेश के में कई सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सरकारी इन मुद्दों पर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है।
इसके अलावा अनुदेशकों के तबादले नवीनीकरण के नाम पर शोषण रोकने सहित मानदेय बढ़ाने और सीसीएल देने पर भी चर्चा की गई है।
जल्दी शिक्षा मंत्री इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र अनुदेशकों और रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी हो सकती है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।