Navratri 2024, Navratri Navmi-Dasmi Tithi, Navratri Navmi-Dasmi Upay : नवरात्रि का त्योहार खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
नवमी और दशहरे पर यदि आप कुछ चीज खरीद कर लेते हैं तो माना जाता है की माता दुर्गा का विशेष आशीर्वाद आप पर बना रहता है।
नवमी और दशहरे पर विशेष मुहूर्त पर इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
नवरात्रि में नवमी और दशहरे पर खरीदारी का विधान है। नवमी 12 अक्टूबर को 10:59 तक रहेगी। वहीं दसवीं तिथि 10:59 से शुरू होगी।
12 अक्टूबर को दशहरा का त्यौहार
ऐसे में 12 अक्टूबर को दशहरा का त्यौहार मनाया जाएगा। 12 अक्टूबर को रवि योग और सिद्धि योग भी बन रहा है।
ऐसे में 12 अक्टूबर दसवीं तिथि पर आप किसी भी शहर और समय में खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन सोना चांदी पीतल, वाहन इत्यादि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
शमी का पौधा खरीदना भी बेहद शुभ
इसके साथ ही नवरात्रि की दशमी तिथि पर शमी का पौधा खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। शमी का पौधा अष्टमी नवमी और दशहरे पर खरीदने से जीवन से दुःख दूर होती है।
रामायण कथा के अनुसार राम जी ने लंका में युद्ध से पहले वहां मौजूद सभी के पेड़ की पूजा की थी। इसके साथ ही शमी का पौधा औषधि गुन से भी भरपूर होता है। जिसके कारण दशहरा पर इसकी खरीदारी बेहद शुभ जाती है।
नया वाहन खरीदना भी बेहद शुभ
नवमी और दशहरे पर नया वाहन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। वैभव में वृद्धि होती है।
मिट्टी का घरौंदा खरीदना भी बेहद शुभ
मिट्टी का घरौंदा खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मिट्टी का घरौंदा खरीद कर दिवाली तक इसके सामने दीपक जलाना चाहिए। जिससे घर का सपना बहुत जल्दी पूरा हो सकता है।
पीतल का कलश खरीदना भी शुभ
वही दशहरे पर पीतल का कलश खरीदना भी शुभ माना जाता है। शुभ दशहरे पर पीतल का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार पीतल के कलश में धन कुबेर का वास होता है। इसलिए नवमी पर पीतल का कलश खरीदना चाहिए। जिससे की घर में सुख और समृद्धि का वास हो।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।