Honorarium hike, Employee Honorarium Hike, MNREGA Employees Honorarium : राज्य सरकार द्वारा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। ऐसे में उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। करीब 3 महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे मनरेगा कर्मचारियों को इससे राहत मिलेगी।
दुर्गा पूजा पर उन्हें सौगात दी जा रही है। इनके मानदेय में 30% की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी और मनरेगा कर्मचारी संघ के नेताओं के बीच बैठक के पास इस बात पर सहमति बनी है।
ऐसे में रोजगार सेवक और बीपीओ के मानदेय को 30% से बढ़ाया गया है।
यात्रा भत्ता-स्वास्थ्य बीमा देने की भी मंजूरी
इसके अलावा असिस्टेंट इंजीनियर जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखपाल आदि के वेतन में भी 30% की बढ़ोतरी की जाएगी। बैठक में मनरेगा कर्मचारियों को 1500 तक का यात्रा भत्ता देने की भी मंजूरी मिली है।
इसके अलावा उन्हें सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।स्वास्थ्य बीमा के रूप में उन्हें 500000 मिलेंगे जबकि सामाजिक सुरक्षा के लिए 20 लाख रुपए तक देने की सहमति बनी है।
ग्रेड पे-नियमितीकरण पर अभी तक सहमति नहीं
मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग ग्रेड पे-नियमितीकरण पर अभी तक सहमति नहीं बनी है। जल्दी इस पर निर्णय लेने का आश्वासन राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।
वही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की जाएगी। राज्य भर के 5000 से अधिक मनरेगा कर्मचारियों को इस वृद्धि से सीधा लाभ मिलेगा।
हड़ताल पर थे मनरेगा कर्मचारी
बता दें कि 22 जुलाई से राज्य भर के मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर थे। सारा कामकाज प्रभावित होने की वजह से लगातार आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा एक बार फिर से मनरेगा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है।
उनके मानदेय में 30% की बढ़ोतरी होने के साथ ही झारखण्ड के रोजगार सहायकों के वेतन बढ़कर 16000 रुपए तक हो सकते हैं।
जबकि बीपीओ के मानदेय में भी अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की जाएगी। इनके मानदेय विवरकर 27000 रुपए तक हो सकते हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।