Navratri 2024, Navratri Dhan Upay, Money Upay, Navratri Upay: नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि का त्योहार माता दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा से साहस बुद्धि बल और पराक्रम में वृद्धि होती है। साथ ही संकट से मुक्ति मिलती है।
नवरात्रि को धन प्राप्ति के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में माँ दुर्गा की पूजा के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। जिसे करने से घर में धन का आगमन हो सकता है।
मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर: छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी
करें यह मंगल उपाय
दरअसल नवरात्रि में अगर अचानक आपको धन प्राप्त करना है तो शाम के समय कुएं या फिर नदी के किनारे दिया जलाना चाहिए।
दीप जलाने के बाद हाथ जोड़कर माता लक्ष्मी का आवाहन करें और फिर बिना कुछ बोले उसे जगह से वापस चले जाए।
साथ ही नवरात्रि में अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो अशोक यानी बरगद की वृक्ष की थोड़ी सी जड़ लाकर अपने घर की तिजोरी में रखें।
तिजोरी को बंद करने से पहले माता लक्ष्मी और नवदुर्गा का नाम लेकर परेशानी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करे। इससे घर में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
नवरात्रि में माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शाम के समय माता लक्ष्मी के केसरयुक्त खीर का भोग लगाए। इसके साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ 9 बार करना चाहिए।
इससे नौ देवियों की कृपा से न केवल आपके जीवन में धन-धान्य की कमी से आपको राहत मिलेगी बल्कि धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।
नवरात्रि में घर के तिजोरी में कमल रखने का भी विधान है। यदि आप लक्ष्मी पूजा के बाद घर की तिजोरी में कमल रखते हैं तो इससे धन की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही नवरात्रि में आर्थिक स्थिति मजबूत करना है तो लाल रंग की ध्वजा पीपल के वृक्ष पर चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही देसी घी का एक दीपक भी जलाए। जिससे माता भगवती की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। Khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।