Honorarium Hike: शिक्षकों कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है। दशहरा से पहले उनके वेतन मानदेय को बढ़ाया गया है।
वेतन में ₹3000 की बढ़ोतरी की गई है। जिसके साथ ही अब उन्हें मासिक मानदेय 6000 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दूसरे राज्य में उड़िया स्कूलों में शिक्षकों का मानदेय 3000 से 6 हजार रुपए प्रति महीने किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले बीजेपी के प्रचार के लिए राज्य में दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी।
मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि विधानसभा की एक हाउस कमेटी जल्दी वहां का दौरा करेगी और राजभाषी लोगों की समस्याओं का पता लगाइए उसे उसकी रिपोर्ट के आधार पर बड़े कदम उठाएगी।
अब उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। नवीन पटनायक सरकार उत्कल सम्मेलन के हस्तक्षेप के बाद झारखंड में उड़िया स्कूलों के शिक्षकों को ₹3000 का मानदेय दे रही थी।
मानदेय 3000 से दोगुना कर 6000 रूपए प्रति महीने
हालांकि राज्य सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर 4000 करने की घोषणा की गई थी। लेकिन इसे लागू नहीं किया गया था।
अब मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने मंगलवार को घोषणा की है कि झारखंड में उड़िया स्कूल के शिक्षकों के मानदेय 3000 से दोगुना कर 6000 रूपए प्रति महीने किया जाएगा।
इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए रैली करने झारखंड के जगन्नाथपुर चाईबासा पहुंचे सीएम मोहन चारण मांझी ने आरोप लगाया है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और खरसावां क्षेत्र में 40 लाख से अधिक उड़िया भाषा लोग रहते हैं लेकिन सरकार द्वारा बड़ी आबादी को पूरी तरह से अपेक्षा की जा रही है।
इसके साथ ही उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार उड़िया भाषा और संस्कृति को खत्म करने का प्रयास कर रही है। जिसके साथ ही अब उन्होंने उड़िया स्कूलों में शिक्षकों के मानदेय को दुगना करने का भी ऐलान किया है।
मौजूदा समय में एक शिक्षक को 3000 का मासिक वेतन बेहद कम है। उड़िया समाज से इस बारे में जानकारी मिलने के बाद सीएम ने इसे दोगुना करने का आश्वासन दिया है।
जिसके साथ ही अब झारखंड में उड़िया स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में इजाफा देखा जाएगा। जल्दी इस संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।