Rajyog 2024. Budhaditya Rajyog, Astrology, Budh Gochar, राजयोग 2024 :ग्रहों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
दरअसल बुध और सूर्य दोनों कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य बुध के एक ही राशि में गोचर करने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
बुधादित्य राजयोग का निर्माण
बुधादित्य राजयोग को धन लाभ, वृद्धि और मान सम्मान दिलाने वाला राजयोग माना जाता है। ऐसे में अक्टूबर के पहले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। कर्क सिंह तुला समेत 3 राशियों को धन संपत्ति और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति के आसार बनते नजर आ रहे हैं।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
कर्क राशि के लिए अक्टूबर का पहला सप्ताह बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को रोजगार मिलेगी। मित्र का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग और कमिश्नर से जुड़ सकते हैं। साथ ही सरकार से जुड़ी योजना का लाभ लेने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मनचाहा पद प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही कारोबार को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इच्छा पूरी हो सकती है। प्यार का इजहार करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन और ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते इच्छा पूरी होगी। सीनियर का जूनियर को पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भूमि भवन का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। Khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।