Weather Rain Alert, Weather Update, Mausam Update, Monsoon 2024 : सितंबर महीने की आंत के साथ मानसून की विदाई शुरू हो जाती लेकिन इस बार मानसून ने एक बार फिर से एंट्री ली है।
मानसून के इस कमबैक से महाराष्ट्र में सबसे अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा केरल कर्णाटक तमिलनाडु में भी मौसम बदल सकता है।
हालांकि जल्द ही मानसून कुछ राज्यों से विदाई लेने वाला है। राजस्थान गुजरात से मानसून की विदाई मानी जा रही है। वहीं कुछ इलाकों में लगातार हो रही बारिश से फ्लाइट रेलवे सेवा प्रभावित हुई है।
आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में जल जमाव जैसी स्थिति हो गई है। कई स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
आज थोड़ी राहत की उम्मीद है। इसके अलावा बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एमपी से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून अपना रंग दिखा सकता है।
Aaj ka Rashifal : शुक्रवार 27 सितंबर को ऐसा रहेगा मेष से मीन राशि तक का दिन, जानें दैनिक राशिफल
दरअसल इन क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
तापमान में दो से तीन प्रतिशत की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। 2 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है लेकिन मौसम खुशनुमा बना रहेगा। यूपी में भी मौसम बदल सकता है।
इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मूसलाधार बारिश
पंजाब के कुछ हिस्सों में जहां मूसलाधार बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब की बात करें तो 23 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने के बाद एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का असर देखा जाएगा।
गरज चमक की संभावना
दरअसल जम्मू कश्मीर गिलगित सहित हिमाचल उत्तराखंड में गरज चमक की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में 27 सितंबर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
28 को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 अक्टूबर तक भूस्खलन और आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में भी 1 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भूस्खलन सहित भारी बारिश का अलर्ट जारी
असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में भी भूस्खलन सहित भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
उत्तर प्रदेश में आज से 3 दिन तक लगातार बारिश का मौसम रहने वाला है। येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा राजस्थान और गुजरात में भी हल्के से मध्यम बारिश से देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो संभागों सहित 7 से अधिक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
बिहार झारखंड में बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। दो दिन तक इन क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
हालांकि इसके बाद इन क्षेत्रों में बारिश से राहत मिलने वाली है। उड़ीसा आंध्र प्रदेश तेलंगाना में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।