Dearness Allowances hike, DA Hike, Employees DA Hike, Dearness Allowances, DA Arrears : श्रमिकों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। 1 अक्टूबर से इसे लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही अक्टूबर से श्रमिकों कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए है।
श्रम विभाग में श्रमिकों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की नई दर जारी किया गया है। इसका फायदा 1 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा।
जिन मजदूरों पर यह लागू होगा, उन्हें 45 अनुसूचित क्षेत्र में काम करने वाले कृषि श्रमिक और अगरबत्ती निर्माण में लगे श्रमिक शामिल है। श्रम आयुक्त अलमेलमगई डी ने यह आदेश जारी किए हैं।
महंगाई भत्ते में वृद्धि
आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते वृद्धि के बाद नॉन स्किल लेबर को 10948, सेमी स्किल लेवर को 11598 रुपए ,स्किल लेबर को 12338 रुपए हाई स्किल लेबर को 13158 मासिक वेतन के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके लिए औद्योगिक सूचकांक के आधार पर निर्णय लिया गया है। बता दे की AICPI जनवरी से जून के बीच हुई वृद्धि के आधार पर कृषि श्रमिकों के महंगाई भत्ते को प्रति महीने 145 रुपए से बढ़ाया गया है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि
वही अगरबत्ती उद्योग में काम करने वाले कर्मचारी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर उनके महंगाई भत्ते को 7.021 प्रति हजार अगरबत्ती के मान से निर्धारित किया गया है।
इतना ही नहीं तंबाकू में निर्माण में नियोजित श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते में औसत वृद्धि के आधार पर 28.300 प्रति हजार बीड़ी की दर से महंगाई भत्ता निर्धारित किया गया है।
न्यूनतम वेतन की दर निर्धारित
श्रमिकों के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2024 तक न्यूनतम वेतन की दर निर्धारित की गई है। जिसमें अकुशल वर्ग श्रमिक के लिए प्रति महीने 10948 जबकि बी वर्ग के लिए 10688 रुपए का लाभ दिया जाएगा। सी वर्ग के अकुशल श्रमिकों को 10428 वेतन के तौर पर मिलेंगे।
अर्ध कुशल श्रमिकों के A केटेगरी को 11598 रुपए, B वर्ग के लिए 11338 रुपए और C वर्ग के लिए 11078 रुपए की दर से उन्हें वेतन का भुगतान किया जाएगा।
कुशल श्रमिकों के लिए A जोन के श्रमिकों को 12378 रुपए, B के श्रमिकों को 12118 रुपए जबकि सी के श्रमिकों को 11858 रुपए का लाभ दिया जाएगा।
उच्च कुशल के A के श्रमिकों को 13158 , B जोन के श्रमिकों को 12898 रुपए और सी जून के श्रमिकों को 12638 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे।
ऐसे में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के साथ ही श्रमिकों कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। 1 अक्टूबर से श्रमिकों के महंगाई भत्ते को लागू किया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।