Employees Salary Payment, Salary payment, Arrears Payment : राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल अब उन्हें सैलरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
उन्हें महीने की पहली तारीख को वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। दरअसल राज्य शासन द्वारा लगातार चुनाव की घोषणा से लेकर अब तक कई मुफ्त ऐलान किए गए थे।
जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आर्थिक संकट गहराता नजर आ रहा है।
महीने की पहली तारीख को सैलरी का भुगतान
राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब महीने की पहली तारीख को सैलरी का भुगतान नहीं किया जाएगा। प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन की तारीख में बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि कर्मचारियों को पांच तारीख तक वेतन और पेंशनर्स को 10 सितंबर तक पेंशन का भुगतान किया जाएगा।
आर्थिक स्थिति ठीक होने तक की व्यवस्था
आर्थिक स्थिति ठीक होने तक की व्यवस्था कायम रहेगी। सरकार के इस फैसले से सरकार को और राज्य को बड़ा लाभ मिलने वाला है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक फैसला लोन पर खर्च होने वाले ब्याज से बचने के लिए किया गया है। इसमें सालाना 36 करोड रुपए बचेंगे। सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कर्ज पर ब्याज से बचने के लिए फैसला लिया गया है।
कर्ज चुकानी पर 3 करोड़ ब्याज देना पड़ता है
राज्य में महीने की पहली तारीख को पेंशन और सैलरी दी जाती है जबकि भारत सरकार द्वारा राज्य को 6 तारीख को रेवेन्यू डिफेंस ग्रांट और 10 तारीख को केंद्र से शेयर इंसेंटिव टैक्स का भुगतान किया जाता है।
इस वजह से 5 दिन के लिए हर महीने कर्ज लेना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर महीने इसके लिए 7.50 प्रतिशत कर्ज चुकानी पर 3 करोड़ ब्याज देना पड़ता है। इससे ब्याज का अनावश्यक बोझ राज्य पर बढ़ रहा है।
सैलरी पर हर महीने 1200 करोड़ खर्च
सैलरी पर हर महीने 1200 करोड़ खर्च होते हैं जबकि पेंशन पर 800 करोड रुपए खर्च होता है। हर महीने 2000 करोड़ रूपए कर्मचारी पेंशनर्स को दिए जाते हैं।
ऐसे में व्यवस्था से बचने के लिए कर्मचारियों को महीने के 5 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाएगा। 10 तारीख को पेंशनर्स को पेंशन की राशि का भुगतान किया जाएगा।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दी गई है। इसकी जानकारी के साथ उन्होंने कहा कि 2027 तक हिमाचल आत्मनिर्भर राज्य होगा।
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लोग महंगाई भत्ते में बकाएं एरियर की राह देख रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्दी उसका भुगतान किया जा सकता है। हालांकि कर्मचारी संघ द्वारा इसके लिए दिवाली तक का समय राज्य सरकार को दिया गया है।
दिवाली के बाद यदि वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो कर्मचारी संघ एक बार फिर से आंदोलन की स्थिति में वापस आएगा
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |