Weather Rain Alert, Monsoon Update, IMD Weather Update, Aaj ka Mausam : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। गुजरात में भारी-बड़ी से जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई है।
नदी नाले उफान पर आ गए हैं। मानसून का रौद्र रूप भी गुजरात सहित कई राज्यों में देखा जा रहा है।
भारी- बारिश से जीवन अस्त व्यस्त
गुजरात के इलाकों में भारी- बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। फिलहाल दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। हालांकि 2 दिन तक दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से स्थिति थोड़ी अनियंत्रित हो गई थी।
बारिश का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली के पास के राज्य पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजधानी दिल्ली में हल्के से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
1 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी
पंजाब हरियाणा में भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग द्वारा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 1 सितंबर तक इसकी स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा।
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो लद्दाख जम्मू कश्मीर गिलगित-बलिस्तान सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 1 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भूस्खलन की स्थिति से सतर्क रहने के निर्देश
भूस्खलन की स्थिति से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। हालांकि 1 सितंबर के बाद मौसम में अनुकूल बदलाव नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश राजस्थान में भी मौसम साफ रहेगा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की चेतावनी जारी की गई है। 1 सितंबर को उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
एमपी बिहार झारखंड के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।
बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान जारी
बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मध्यप्रदेश के भोपाल छिंदवाड़ा गुना इंदौर ग्वालियर रीवा सतना में हल्की बारिश देखी जा सकती है।
बिहार के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य के अलावा झारखंड पश्चिम बंगाल में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश 1 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि 1 सितंबर तक मौसम साफ रहने वाला है।
असम मेघालय मणिपुर नगर और मिजोरम सहित केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना उड़ीसा आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र और गोवा में भी हल्के से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे। मानसून के लौटने के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश की स्थिति एक बार फिर से निर्मित होगी। इससे पहले बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |