Pension Benefit, Pensioners Pension, Family Pensioners, Family Pension : कर्मचारियों के पेंशन नियम में बदलाव की तैयारी की जा रही है। दरअसल सरकारी कर्मचारियों को इससे बड़ा लाभ मिल सकता है। राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
पेंशन योजना में बदलाव पर चर्चा
बता दे की लंबे समय से पेंशन योजना में बदलाव पर चर्चा की जा रही है। अब सरकार ने दिव्यांग आश्रितों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों की शादी के बाद भी अब पेंशन मिलती रहेगी।
Honorarium Hike : इन कर्मियों के मानदेय में भारी वृद्धि, सीएम की घोषणा, खाते में आएंगे 16000 तक रुपए
रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पारिवारिक पेंशन
यह लाभ उनके माता-पिता के रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पारिवारिक पेंशन से मिलेगा। इसके लिए जल्द नियम में बदलाव किया जा सकता है।
इसके लिए वित्त विभाग में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्दी इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े
इसके तहत दिव्यांग बच्चों को शादी के बाद आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए नियम तय किए गए हैं।
अभी तक के वर्तमान नियम के तहत सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों को शादी से पहले तक फैमिली पेंशन मिलती थी।
शादी के बाद भी उन्हें पेंशन मिलती रहेगी
शादी के बाद यह सुविधा बंद हो जाए करती थी। अब नए नियम के तहत शादी के बाद भी उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। अगर माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी और दोनों पेंशन ले रहे हैं तो दिव्यांग बच्चों दोनों ही पेंशन के हकदार होंगे।
सरकार का मानना है कि इससे दिव्यांग बच्चों की शादी की संभावना बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इसके लिए यह तैयारी की जा रही है बिहार सरकार द्वारा की जा रही इस तैयारी से सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उनके सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बेहद बड़ा कदम होगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |