DA Hike, Employees DA Hike, Dearness Allowances Hike, Bank Employees DA : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। एक बार फिर से उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि 1 अगस्त से लागू होगी।
आदेश जारी
साथ ही बैंक के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। इसके लिए वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल तिमाही के लिए महंगाई भत्ते में 1.23 अंको की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही अब उनके खाते में 60000 तक की राशि सैलरी के रूप में भेजी जाएगी।
बैंक कर्मचारियों को लाभ
देश के लाखों बैंक कर्मचारियों को इससे लाभ होगा। इसके लिए एआईसीपीआई आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं। जारी किए गए आंकड़े के तहत तिमाही के लिए महंगाई भत्ता 140.23 रिकॉर्ड किया गया है।ऐसे में अक्टूबर तक के लिए उन्हें उनके वेतन का 17.20 प्रतिशत डीए के रूप में दिया जाएगा।
AICPI आंकड़े जारी
अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2024 के महीनों के लिए बैंकों में कामगारों और अधिकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 08.03.2024 के तहत जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए औद्योगिक श्रमिकों के लिए पुष्टि किए गए अखिल भारतीय औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 2016 =100) इस प्रकार हैं:-
अप्रैल 2024 – 139.4
मई 2024 – 139.9
जून 2024 – 141.4
ऐसे में DA का औसत CPI 140.23 है। बता दें कि पिछली औसत तिमाही CPI 139 थी। इसलिए, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2024 के लिए 1.23 अंकों की वृद्धि हुई है।
जिसके आधार पर 12वें द्विपक्षीय समझौते के खंड 13 के अनुसार 08.03.2024 के संयुक्त नोट के खंड 2 (i) और 08.03.2024 के अनुसार अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2024 के महीनों के लिए कामगारों और अधिकारी कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर ‘वेतन’ का 17.20% होगी
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |