Rakshabandhan Muhurt 2024, Rakshabandhan 2024, Rakshabandhan Panchak, Astrology : श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार बेहद ही खास होता है।
इस दिन पहले अपने भाई की कलाई पर बहिन रक्षा सूत्र बांधती है और उनके लंबी उम्र की कामना करती है। भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।
ऐसे में एक साल के बाद आने वाले इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है। इस साल एक और रक्षाबंधन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी और रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल रहने से थोड़ी मायूसी देखी जा रही है।
राखी बांधने में समस्या?
लोगों के मन में यह सवाल लगातार उठ रहे हैं कि क्या भद्रा के चलते रक्षाबंधन पर्व का आनंद काम हो सकता है। यह राखी बांधने में समस्या हो सकती है। इसके लिए मुहूर्त की जानकारी यहां दी जा रही है।
सावन पूर्णिमा तिथि का आरंभ
बता दे कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 19 अगस्त सोमवार को सुबह 3:04 से सावन पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा और 19 अगस्त को ही रात 11:55 पर समाप्त हो जाएगा।
इस तरह सूर्योदय की तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन पर कई शुभ योग का निर्माण
रक्षाबंधन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। सावन सोमवार होने के साथ ही सावन की पूर्णिमा कभी इस दिन व्रत रखा जाएगा। रक्षाबंधन के दिन रवि योग के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है।
इस समय तक रहेगा भद्रा काल
इस दिन भद्राकाल होने की वजह से राखी बांधने में समस्या हो सकती है। रक्षाबंधन के दिन सुबह 5:33 से दोपहर 1:32 तक भद्राकाल रहेगा।
ऐसे में पाताल लोक की भद्र होने के कारण इस समय पर राखी बांधना शुभ हो सकता है।
रक्षाबंधन के शाम 7:00 से पंचक शुरू
इसके अलावा रक्षाबंधन के शाम 7:00 से पंचक शुरू हो रहे हैं। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे पंचक को राजपंचक कहा जाता है और इस पंचक को काफी अच्छा माना जाता है।
लिहाजा राज पंचक से रक्षाबंधन मनाने में किसी भी तरह की समस्या नहीं है।
ये है शुभ मुहूर्त
मुहूर्त की बात करें तो इस वर्ष रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1:32 से रात्रि 9:08 तक रहेगा इस दौरान बहाने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |