Rajyog 2024, Astrology, Gajkesari Rajyog 2024, Moon Transit : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का बेहद महत्व है।
गृह लगातार राशि परिवर्तन करते हैं और इसके साथ ही मंगलकारी राजयोग का निर्माण करते हैं। एक बार फिर से 3 घंटे बाद मंगलकारी राजयोग का निर्माण हो रहा है।
दरअसल 3 घंटे के बाद कई राशियों की किस्मत में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। गुरु और चंद्रमा की युति होने वाली है। जिसके कारण गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।
गज केसरी राजयोग का निर्माण
इस राजयोग को बेहद ही मंगलकारी राजयोग की संज्ञा दी गई है। 29 जुलाई को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गज केसरी राजयोग का निर्माण होगा।
तीन राशियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल
तीन राशियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित होने वाला है। गुरु और चंद्रमा की युति से आकस्मिक धन लाभ सहित तरक्की मिलने के आसार बन रहे हैं। वृषभ राशि समेत कन्या और सिंह राशि को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि के लिए यह राजयोग बेहद लाभकारी साबित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के आसार है। वेतन वृद्धि सहित प्रमोशन की उम्मीद बड़ी हो रही है। विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
सिंह राशि के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होने वाला है। गोचर कुंडली के दशम भाव में होगा। ऐसे में काम कारोबार में तरक्की मिलेगी। नई संपत्ति का लाभ मिलेगा।
बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। व्यापारी अच्छा धन लाभ अर्जित करेंगे। निवेश से अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही कारोबार का विस्तार करने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होने वाला है। राजयोग राशि के नवम भाव में बनेगा। ऐसे में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
अटके हुए काम पूरे होंगे।लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। बौद्धिक विकास होगा।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। Khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए अपनी ज्योतिष आचार्य से संपर्क अवश्य करें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |