Employees Bonus, Employees Annual Increment, Employees Salary Hike, Salary Hike, Employees Salary: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें बढ़े हुए मानदेय का लाभ दिया जाएगा।
अनुबंध अवधि को भी बढ़ने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में उन्हें बड़ा लाभ मिलने वाला है। राज्य में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।
अनुबंध अवधि को मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया
एनएचएम के अधीन कार्य करने वाले 12000 से अधिक कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।ऐसे में एक तरफ जहां उन्हें निश्चित सेवा अवधि का लाभ दिया गया है।
मानदेय में वार्षिक वृद्धि का भी निर्णय
दूसरी तरफ मानदेय में वार्षिक वृद्धि का भी निर्णय लिया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।
मानदेय में वार्षिक वृद्धि
12000 कर्मचारियों के मानदेय में वार्षिक वृद्धि की जाएगी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें रुरल हेल्थ मिशन सोसाइटी के एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया है।
परफॉर्मेंस के आधार पर एनुअल इंक्रीमेंट
ऐसे में एक तरफ जहां अनुबंध काल को मार्च 2025 के लिए बढ़ाया गया है। वही सभी कर्मचारियों के एनुअल इंक्रीमेंट का आधार उनकी परफॉर्मेंस पर किया जाएगा।
परफॉर्मेंस के आधार पर कर्मचारियों को अधिकतम 8% और न्यूनतम 5% वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।
सरकार के फैसले का लाभ प्रखंड जिला और राज्य मुख्यालय स्तर पर कार्य सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के अनुसार अनुबंध के आधार पर विभिन्न पदों पर कार्य 12000 कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
ऐसे में 5000 ऐसे कर्मचारियों के मानदेय 15000 रुपए तक है जबकि 7000 से कर्मचारी हैं। जिनके मानदेय 15000 रुपए से अधिक है।
EPF का लाभ दिए जाने की तैयारी
वही एनएचएम झारखंड के अधीन कार्यालय वैसे कर्मचारी, जिनके वेतन 15000 से अधिक है। उन्हें EPF का लाभ दिए जाने की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देश के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने एनएचएम के तहत कार्य कर्मचारियों को ईपीएफ लाभ देने के भविष्य निधि आयुक्त से चर्चा की है।
कर्मचारियों को 10 से 15% एक्सपीरियंस बोनस
इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमिटी ने एनएचएम कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा अनुमोदित किए गए शर्त पर एक्सपीरियंस बोनस देने का फैसला किया है।
इसके तहत 3 साल से ज्यादा समय में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को 10 से 15% एक्सपीरियंस बोनस देने की स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया कि जिन कर्मचारियों को तीन से 5 वर्षों तक कार्य के आलोक में 10% बोनस मिला था। उन्हें 5 वर्ष पूरा करने पर उनके पांच प्रतिशत शेष बचे बोनस का भुगतान किया जाएगा।
जो की 5 साल पूरा होने पर 15% बोनस का लाभ मिल चुका है, उन्हें मानदेय में यह राशि जोड़कर दी जा चुकी है।
साथ ही जिन कर्मचारियों के लिए एनएचएम के एक ही पद से दूसरे पद पर योगदान दिया गया है। उन्हें नए पद में कार्यरत अवधि के अनुसार बोनस का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |