Employees Holiday, Employees CCL, Employees Leave, Employees Leave Benefit: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें लंबे अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कुल मिलाकर 730 दिन की छुट्टी के साथ उन्हें पूरे वेतन का भी भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई।
जिसके बाद वित्त विभाग द्वारा मामला विधि विभाग को भेज दिया गया है। जल्दी इस पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कर्मचारी को 730 दिन के अवकाश का लाभ
राज्य में विशेष रूप से और सक्षम यानी दिव्यांग बच्चों की मां को अब चाइल्ड केयर लिए भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिला कर्मचारी को 730 दिन के अवकाश का लाभ मिलेगा।
हालांकि यह छुट्टी उन्हें टुकडों में उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके साथ ही एक मुश्त भी उन्हें अवकाश का लाभ दिया जा सकता है।
इसके लिए कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। जिसके बाद मामला विधि विभाग को भेजा गया है।
सेंट्रल सिविल सर्विस रूल में संशोधन की आवश्यकता
इसके लिए सेंट्रल सिविल सर्विस रूल में संशोधन की आवश्यकता है। महिला कर्मचारियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि सभी महिला कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिलेगा।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए राज्य की महिला कर्मचारियों को 2 साल के चाइल्ड के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्य सचिव के अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में मुख्य सचिव के अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने का आदेश भी दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 जुलाई 2024 तक इस कमेटी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की सुनवाई अब 5 अगस्त 2024 को की जाएगी।
कर्मचारियों को 2 साल के चाइल्ड केयर लीव की सुविधा उपलब्ध
बताने की राज्य में भारत सरकार द्वारा सेंट्रल सिविल सर्विस लीव रूल 1972 के रूल्स 43 सी के तहत महिला कर्मचारियों को 2 साल के चाइल्ड केयर लीव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
730 दिन की छुट्टी के दौरान कर्मचारियों को पूरी वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस छुट्टी को टुकड़ों में भी लिया जा सकता है या फिर इसे एक साथ भी लिया जा सकता है।
इसके लिए हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कॉलेज में ज्योग्राफी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी द्वारा अपने बीमार बेटे के मामले का हवाले देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।
अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। हिमाचल की पात्र महिला कर्मचारियों को 730 दिन के लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |