Sawan 2024, Sawan Rashifal 2024, Sawan 2024 Lucky Rashi, Sawan Lucky Rashi : सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके साथ ही इस महीने में देवों के देव महादेव की आराधना की जाती है। यह महीना महादेव को समर्पित है। भगवान शिव महिमा पार्वती की पूजा का विधान है।
सोमवार को व्रत रखा जाता है। सावन सोमवारी व्रत का बेहद महत्व माना गया है। ऐसे में ज्योतिष की माने तो चार राशियों के लिए भगवान शिव की कृपा इस महीने बनी रहेगी। साथ ही कार्य में सफलता मिलने के साथ पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि को इस पूरे महीने सफलता मिलेगी। वृषभ के स्वामी शुक्र माने जाते हैं और मां दुर्गा आराध्या जगत की देवी आदि शक्ति हैं। ऐसे में शुभ रंग सफेद है। भगवान शिव को श्वेत रंग प्रिय है। ऐसे में उनके लिए शुभ अंक 2 और 7 होंगे। दो और सात तारीख के दिन शुभ कार्य करना इनके लिए शुभ हो सकता है। बुधवार और शनिवार उनके लिए शुभ दिन माने जा रहे हैं। सुखों की प्राप्ति होगी। वर्तमान में गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में वृषभ राशि के लिए समय बेहद शुभ होने वाला है। दूध दही और घी से शिव का अभिषेक करने पर सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। तुला राशि के स्वामी शुक्र है और आराध्या मां दुर्गा है। ऐसे में शुभ रंग सफेद होगा। मंगल देव से कृपा प्राप्ति के बाद सावन में विशेष लाभ होगा। कैरियर और कारोबार की दृष्टि से यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। कैरियर व्यापार में सफलता मिलेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेंगे। इसके साथ ही पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने पर धन-धान्य और ऐश्वर्या की प्राप्ति होगी।
मकर राशि के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है। जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। शनि देव वक्री चाल चल रहे हैं और मकर राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़े लेकिन सावन के महीने में उन्हें राहत मिलेगी। भगवान शिव की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। गंगाजल से अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना उत्तम माना जा रहा है। इसके साथ ही हर मनोकामना की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि के लिए भी साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। ऐसे में कुंभ राशि के लिए भगवान शिव की कृपा उत्तम है। रुद्राक्ष की माला से पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना इनके लिए सावन के महीने में शुभ होगा। बिगड़े काम बनेंगे। कारोबार का विस्तार करेंगे। नया आयाम हासिल करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में सफलता की उम्मीद की जा रही है।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए अपनी ज्योतिष आचार्य से संपर्क अवश्य करें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।