OPS 2024, Employees OPS 2024, NPS 2024, Budget 2024: 23 जुलाई को संसद में वित्तीय वर्ष 2024 के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यह बजट पेश किया जाना है।
माना जा रहा है कि इस बजट कार्यक्रम में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी घोषणा की जा सकती है।
पुरानी पेंशन योजना की मांग
लंबे समय से पेंशन भोगी और कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। ऐसे में देश भर के सरकारी बिजली कर्मचारियों के संगठन ऑफ इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र
जिसमें बिजली नियमों के काम करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। इसकी कॉपी देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।
पत्नी को भी पेंशन की सुविधा
इसके अलावा अन्य कर्मचारी संगठन भी पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों की पत्नी को भी पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इससे पहले कर्मचारियों को रिटायर होने पर उनके मूल वेतन का 50% पेंशन के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। जिससे उनके जीवन में आर्थिक सुनिश्चितता बनी रहती है।
NPS के नुकसान
ऐसे में अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि नई पेंशन सिस्टम के तहत कर्मचारियों को सैलरी से 10% रकम की कटौती की जाती है। बाकी की 14% रकम सरकार की ओर से दी जाती है।
यह रकम भारतीय जीवन बीमा निगम और कुछ दूसरी संस्थाओं के जरिए शेयर बाजार में निवेश की जाती है। वह वापस कर दी जाएगी और बाजार मूल्य के हिसाब से ही कर्मचारियों को पेंशन मिलता है।
वित्त मंत्री को लिखे चिट्ठी में स्पष्ट किया गया कि देश के सभी बिजली निगम में एकरूपता के लिए जरूरी है कि केंद्र सरकार से भी राज्यों को निर्देश जारी करें और बिजली निगम में कार्य कर्मचारियों और अभियंता को एक समान पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए।
इससे पहले राजस्थान छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार द्वारा ऊर्जा निगम में काम करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |