Rajyog 2024, Shash Rajyog, Astrology, Sawan Rajyog 2024 : ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का बेहद महत्व है। कुछ दिन के बाद ही सावन के पवित्र महीने की शुरुआत होने वाली है। पंचांग के अनुसार 22 जुलाई से सावन महीने का आरंभ होगा और 19 अगस्त तक सावन का महीना रहने वाला है। ऐसे में सावन का महीना शिव जी की आराधना के लिए भी शुभ माना जाता है।
शश राजयोग का निर्माण
धार्मिक मान्यता के मुताबिक सावन में शिव जी की विधि विधान से पूजा करने का नियम है। वही जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सावन महीने में शनि देव कुंभ राशि में रहेंगे और इसके साथ ही अपनी खुद की राशि में रहते हुए वह शश राजयोग का निर्माण करेंगे।
Sahara India Refund: सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2024 जारी, यहाँ देखें पैसे वापस पाने का तरीका
कब बनता है राजयोग
चंद्रमा के पहले, चौथे, सातवें, दसवीं घर में शनि अपनी खुद की राशि मकर और कुंभ या उच्च राशि तुला में मौजूद होते हैं। तब ऐसी राजयोग का निर्माण करते हैं। कुंडली में इस राजयोग के बनने से बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ गुण और ज्ञान की प्राप्ति होती है। सम्मान का लाभ मिलता है। एक साथ ही शासन सत्य का सहयोग मिलता है।
राजयोग से राशियों को लाभ
इस राजयोग से जिन राशियों को लाभ मिलने वाला है। उनमें मिथुन राशि के अलावा मकर और कुंभ राशि शामिल है।
सावन का महीना मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। हर कार्य में उपलब्धि मिलेगी। समाज में सराहना मिलेगी।आध्यात्मिक कार्य में रुचि लेंगे। कष्टों से छुटकारा मिलेगा। धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी।
मकर राशि के लिए इस समय शुभ होने वाला है। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी कारोबार में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझेंगे।
कुंभ राशि के लिए समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। शनि अपनी खुद की राशि में रहेंगे। ऐसे में विशेष कृपा देंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत निर्मित होंगे। धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |