IMD Weather Update, Rain Alert, Aaj ka Mausam, Mausam Today, Weather Today, Monsoon 2024: देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके कारण कई राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है।
एक तरफ जहां कुछ राज्य में बारिश हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में मानसून स्थिर हुआ पड़ा है। दिल्ली में शुक्रवार को मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश नहीं हुई है।
वही मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। बता दे कि आज दिल्ली में बारिश की संभावना जाता है ईद गई है।
उमस भरी गर्मी का एहसास
हालांकि 2 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
16 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों पर इसका असर देखने को मिलेगा
कुछ इलाके में अधिकतर बारिश की संभावना
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में अधिकतर बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि बारिश से भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तरकाशी चमोली और रुद्रप्रयाग में कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि टिहरी, देहरादून और पौड़ी सहित पिथौरागढ़ में भी झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया है।
भारी बारिश की संभावना
इसके अलावा 13 से 17 जुलाई के बीच गोवा मध्य महाराष्ट्र असम मेघालय अरुणाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल उड़ीसा सिक्किम बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
15 जुलाई तक असम मेघालय अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नदी और नाले उफान पर है। कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है।
तमिलनाडु केरल कर्नाटक सहित आंध्र प्रदेश उड़ीसा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बारिश
गुजरात राजस्थान के कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बारिश देखी जा सकती है जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है।
इस कारण से कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखी जाएगी। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। उमश भरी गर्मी का एहसास होगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |