Employees Honorarium, Honorarium Hike, Grade Pay, MNREGA Employees Grade Pay : राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग सचिव द्वारा ग्रेड पे देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाने का आश्वासन दिया गया है।
मनरेगा आयुक्त के बुलावे पर सचिव के साथ संघ की वार्ता सफल रही है। माना जा रहा है कि 15 दिन के अंदर कर्मचारी के मानदेय में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उनके ग्रेड पे की सुविधा भी जल्द तैयार की जाएगी।
ग्रेड पे की सुविधा भी जल्द तैयार
ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने मनरेगा कर्मचारियों के ग्रेड पे सुनिश्चित करने के साथ ही 60 साल तक सेवा और बीमा जैसे मुद्दे पर सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिया है। राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मनरेगा आयुक्त के बुलावे पर उनसे वार्ता के लिए पहुंचा था।
मानदेय में 15 दिन के अंदर बढ़ोतरी
इस दौरान बातचीत में मनरेगा कर्मचारियों को ग्रेड पे की सुविधा उपलब्ध कराने की बात की गई है। ऐसे में मणिपुर की दर्ज पर मनरेगा कर्मचारियों को ग्रेड पे बिना देरी के तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
पारा शिक्षकों के समान अनुकंपा पर नौकरी का प्रावधान
आंगनबाड़ी कर्मचारी और पारा शिक्षकों के समान अनुकंपा पर नौकरी का प्रावधान करने के लिए रिपोर्ट बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही सोमवार को मनरेगा कर्मचारी के निर्देश पर सदस्यों द्वारा लंबित मांगों को सुना गया है। जिसके बाद मनरेगा कर्मचारी के मानदेय में 15 दिन के अंदर बढ़ोतरी की बात कही गई है।
वेतन में एक बार फिर बढ़ोतरी
हालांकि ग्रेड पे देने में देरी हो सकती है। इसलिए तत्काल प्रभाव से उनके मानदेय को बढ़ाया जाएगा।जबकि जल्दी उनके लिए ग्रेड पे की सुविधा शुरू की जाएगी। ऐसे में झारखंड में मनरेगा कर्मचारियों के वेतन में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जल्दी मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही ग्रेड पे की सुविधा से उनके वेतन में इजाफा होगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |