Employees Holiday Cancelled, Holiday Cancelled, Employees Holiday Ban : कर्मचारियों को एक बार फिर से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, एक बार फिर से उनकी छुट्टियां को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टी मानसून समाप्त होने तक रद्द कर दी है। अधिकारियों को रोजाना रिपोर्ट पेश करनी होगी।
यह भी पढ़ें:
राज्य में भारी बारिश हुई थी। जिससे सबक लेते हुए विभाग में कर्मचारियों की छुट्टी मानसून समाप्त होने तक रद्द करने का निर्णय लिया है।
भारी बारिश में भूस्खलन और डेंगे गिरने से जाम होने वाली सड़कों को जल्द से जल्द खोला जा सके। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।
कर्मचारियों का अवकाश रद्द किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:
कर्मियों को निर्देश
मानसून सीजन में अधिकारियों को नियमित तौर पर फील्ड में सड़कों पुलों का निरीक्षण करना होगा और इसकी रोजाना रिपोर्ट सरकार को पेश करनी होगी।
मानसून सीजन में लोक निर्माण मंत्री नियमित तौर पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और आने वाली प्राकृतिक आपदा से बंद होने वाले सड़कों को जल्द से जल्द खोले जाने के लिए प्रयास करेंगे।
दिशा निर्देश जारी
बता दे कि राज्य में इस महीने सेब का सीजन भी शुरू होने वाला है।
ऐसे में मंडी में सेब समय पर पहुंच सके इसके लिए सड़कों को जल्द खोलने के लिए विशेष तौर पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। मैनपॉवर और मशीनरी तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारियों की छुट्टी मानसून सीजन तक समाप्त
मानसून सीजन में मूसलाधार बारिश के बाद हर तरफ होता है। प्रदेश भर में भारी बारिश और भूस्खलन के हालात से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग में मैनपॉवर और मशीनरी की तैनाती की है।
यह भी पढ़ें:
School Holidays : छात्रों को राहत, गर्मी की छुट्टी घोषित, लगभग 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी मानसून सीजन तक समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
पिछले साल बारिश में गई थी 400 से अधिक लोगों की जान
बता दे कि हिमाचल प्रदेश में पिछले साल बारिश में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। वहीं 10000 करोड़ की संपत्ति आपदा की भेंट चढ़ गई थी।
जिसके बाद भीषण बारिश और भूस्खलन में 2500 से अधिक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।
अब हिमाचल सरकार ने पिछले साल की भारी-बारिश से सबक लेते हुए कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही मैनपॉवर मशीनरी तैनात कर स्थिति को कंट्रोल में रखने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |