Salary Hike, Salary Payment, Priest Salary : राज्य सरकार द्वारा एक बार फिर से महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। जिसके बाद अब वेतन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही उनके आश्रितों को न केवल आवास और चिकित्सा लाभ मिलेंगे बल्कि बच्चों को छात्रवृत्ति कौशल प्रशिक्षण और अनुदान का विलाप दिया जाएगा।
राज्य सरकार ने पंडित पुजारी सहित पुरोहित और इमाम, मौलवी, ग्रंथि भिक्षु जैन साधु और साध्वी सहित पादरियों को वेतन सहित तमाम सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
इसके साथ ही उन्हेंऔर उनके आश्रितों को आवास और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान करने वाले सभी पंडित, मौलवी, पादरी के जीवन स्तर को सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऐसा फैसला लिया गया।
मुख्यमंत्री के हाथ में कमान
इसके तहत पुजारी और अन्य नियुक्त धार्मिक पेशेवर कल्याण बोर्ड गठित किया गया है। इनकी कमान मुख्यमंत्री के हाथ में दी जाएगी।
कला और संस्कृति कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव उमाशंकर ने बोर्ड गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड का गठन मुख्यालय चंडीगढ़ या पंचकूला में किया जाएगा।
आश्रितों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध
बता दे कि कई राज्यों में धर्म गुरुओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि दिल्ली बंगाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सरकार सिर्फ मुस्लिम धर्म गुरु को प्रति महीने आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 दिसंबर 2022 को पुरोहित पूर्व पुजारी के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने की घोषणा की थी।
बोर्ड का प्रबंध शासकीय निकाय और कार्यकारी समिति के पास
अब बोर्ड का प्रबंध शासकीय निकाय और कार्यकारी समिति के पास दिया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित सदस्य सचिव अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मनोनीत सदस्य इसमें शामिल होंगे। जल्द इस पर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
इसके साथ ही धार्मिक धर्म गुरुओं को अब आर्थिक सहायता के साथ ही उनके आश्रितों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |