Lal kitab ke Upay: लाल किताब के उपाय धार्मिक एवं आध्यात्मिक तत्वों से युक्त होते हैं और इन्हें करने से आर्थिक संघर्षों को दूर करने में सहायता मिलती है।
यह उपाय अत्यंत सरल होते हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही लाल किताब के उपायों का उल्लेख किया गया है।
हनुमान जी की पूजा करें और लाल चोला अर्पित करें
मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें लाल चोला अर्पित करें। साथ ही बरगद के पेड़ के पत्ते का दीपक बनाकर बजरंगबली के सामने जलाएं।
यह उपाय लगातार 11 मंगलवार या शनिवार तक करें। इससे सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है और करियर में वृद्धि होती है।
नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल दान करें
यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल दान करें और रात्रि में सोने से पहले बेड के नीचे सिरहाने की ओर मिट्टी या स्टील के पात्र में जौ भरकर रखें और सुबह होने पर इसे किसी जानवर को खिला दें।
इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं
अगर आप किसी कार्य के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है।
हर रोज कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए
हर रोज कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं।
लाल किताब के उपाय करने के लिए सोमवार या मंगलवार का दिन उत्तम माना गया है। इसके अलावा पूर्णिमा, अमावस्या और संक्रांति पर भी कर सकते हैं।
ये उपाय ध्यान, श्रद्धा और निष्ठा के साथ किए जाने चाहिए। लाल किताब के उपायों को नियमित रूप से करने से व्यक्ति को अनेक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और उसका जीवन सकारात्मक दिशा में बदल जाता है।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। Khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।