IMD Weather Update, Rain Alert: भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले 3 दिनों में कई राज्यों में मॉनसून की तूफानी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले 3 दिनों में देश के कई राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश (Heavy Rain) का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों में मुंबई, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है।
मॉनसून की दस्तक
बता दें कि मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। इसके अलावा कर्नाटक के अधिकांश भाग, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी मॉनसून का प्रवेश हो चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 10 जून के बीच मॉनसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है, जिससे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पानी की कमी दूर होने की उम्मीद है।
मुंबई में मॉनसून आमतौर पर 10-11 जून के आसपास पहुंचता है और इस साल भी यह समय सीमा सही रहने की संभावना है। इससे इन इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 8 और 9 जून को कोंकण और गोवा में, 9 जून को मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में, और 7 और 8 जून को असम और मेघालय में भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में होगी बारिश
इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
लू चलने की चेतावनी
IMD ने 9 जून तक देश के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में 8 और 9 जून को लू की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी और लू के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।