DA Hike, DA Arrears, Dearness Allowances : राज्य के लाखों कर्मचारियों अधिकारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षकों कर्मचारियों को बड़ा झटका लग रहा है।
महंगाई भत्ते को लेकर वह काफी दिनों से परेशान है। पिछले 4 साल से लगातार विलंब से महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया जा रहा है।
जिसके कारण कर्मचारी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही एरियर राशि में लगातार कटौती की जा रही है और यह सिलसिला कांग्रेस शासन काल में 2019 से शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें:
Employees Salary : अधिकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, रोका गया वेतन, ACS का आदेश जारी
2019 में पहली बार जनवरी में दिए जाने वाले DA मार्च में घोषित किए गए थे। इसके लिए एरियर आदेश भी जारी नहीं की गई थी।
यह है मामला
2019 में DA में विलंब होना शुरू हुआ। तब इसे 28% किया गया था। अब उसे 34% आने में 2 साल लगे हैं। साथ ही कर्मचारियों को एरियर राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस सरकार में DA के एरियर ना देने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
यह भी पढ़ें:
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
जिसमें एरियर देने की बात कही गई थी। यह पत्र सितंबर 2023 में लिखा गया था। इसके बाद दिसंबर 2023 में भाजपा की सरकार आ गई।
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में टाइम पर महंगाई भत्ते और एरियर देने का वादा किया था। दिसंबर 2023 में भाजपा की सरकार बनने के बाद 16 मार्च 2024 को 5% महंगाई भत्ते देने का ऐलान किया गया। नया आदेश जारी करते हुए 1 मार्च से इसे लागू किया गया।
एरियर पर एक बार फिर से ताला
कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई से इसका भुगतान किया जाना चाहिए था लेकिन कर्मचारियों के एरियर पर एक बार फिर से ताला लग गया।
एरियर नहीं मिलने की वजह से कर्मचारियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा का कहना है कि नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं।
इस सरकार के समय महंगाई भत्ते में देरी नहीं है लेकिन एरियर न देकर गड़बड़झाला कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार से महंगाई भत्ते के एरियर में कटौती करने की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़ें:
तब से अब तक यह फिलहाल जारी है। जिससे कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
इसके साथ ही कर्मचारी संघ द्वारा चार लाख से अधिक कर्मचारी शिक्षकों के लिए 4 साल के एरियर की राशि गणना कर उसके भुगतान की बात कही गई है।
बता दे कि यदि कर्मचारियों को एरियर राशि का भुगतान किया जाता है तो एक कर्मचारी को ₹100000 से ज्यादा की एरियर राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |