Monsoon 2024, IMD Weather Update, Monsoon Update, Heatwave Alert, Mausam : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
तीन से चार दिन तक तापमान ऐसे ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया है।
हीट वेव का रेड अलर्ट जारी
राजस्थान पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित गुजरात में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हीट स्ट्रोक की चेतावनी जारी की गई है।
इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात में 30 मई तक अत्यधिक गर्मी रहेगी।
30 मई के बाद गर्मी की स्थिति थोड़ी कम
हालांकि 30 मई के बाद गर्मी की स्थिति में थोड़ी कम हो सकती है। तापमान में गिरावट देखी जाएगी। भीषण गर्मी के कारण हिमाचल असम और मेघालय के की पहाड़ी भी प्रभावित हो रही है।
लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी जारी है। तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया है।
वहीं दिल्ली में 30 मई तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो बांग्लादेश और असम, मेघालय, मणिपुर सहित नागालैंड आदि में अत्यधिक बारिश सहित बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर भूस्खलन कभी अलर्ट जारी किया गया है।
गरज चमक और अति में बारिश
लक्ष्यदीप कर्नाटक में गरज चमक और अति में बारिश देखी जा सकती है। पश्चिम बंगाल कर्नाटक सिक्किम में भी मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
कोकण गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार,झारखंड और उत्तरी उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की चेतावनी है।
हालांकि, कुछ क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुजरात और राजस्थान के अधिकतम तापमान में भी गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।
मानसून पर अपडेट
मानसून अपने समय पर आगे बढ़ रहा है। जल्दी मानसून के केरल के तट पर दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि मानसून 5 जून के बाद केरल के तटीय इलाकों पर दस्तक दे सकता है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |