Employees Honorarium, Honorarium Hike, Honorarium Payment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें मानदेय का लाभ दिया जाएगा।
दरअसल, इसके लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। खाते में राशि जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
दरअसल जिले के सभी लोकसभा से सामान्य निर्वाचन मतदान प्रक्रिया में हजारों अधिकारियों कर्मचारियों के खाते में राशि जमा की जाएगी।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर शर्मा ने राशि वितरित करने की आदेश दिए हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को कुल राशि 73 लाख 86 हजार 750 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
मतदान की प्रक्रिया पूरी
यह राशि सीधे उनके खाते में पहुंचेगी। बता दे की लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है मतगणना 4 जून को होगी।
ऐसे में जिले में निर्वाचित ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों को समय पर पैसा मिल जाए।
प्रदेश के सभी कलेक्टरों को फंड जारी
इसके लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को फंड जारी कर दिया है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर शर्मा ने मानदेय समय पर देने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे में जल्दी कर्मचारियों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अधिकारी कर्मचारियों के खाते में राशि अंतरित
सीधे अधिकारी कर्मचारियों के खाते में राशि अंतरित की जाएगी। इससे पहले कर्मचारियों के बैंक खाते की जानकारी ली गई थी। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कर्मचारियों की संख्या कुल 7095 है।
कर्मचारियों को मानदेय का लाभ
जिन कर्मचारियों को मानदेय का लाभ मिलेगा उसमें, पीठासीन अधिकारी के अलावा सेक्टर ऑफिसर, मतदान कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, वहां प्रभारी, मतदान सामग्री लेने देने वाले कर्मचारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, मतदाता पर्ची सहायक, वीडियो निगरानी सहित अन्य अधिकारी शामिल है। इनके खाते में 73 लाख 86 हजार 750 रुपए जमा किए जाएंगे।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |