IMD Mausam Update , IMD Weather Update, Aaj ka Mausam, Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। बिहार, झारखंड में आंधी बारिश तूफान के बाद अब राजस्थान दिल्ली सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता
इसके साथ ही कई स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने के मूड में है। वहीं राजस्थान में आंधी बारिश के मौसम की स्थिति बिगड़ गई है।
27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है जबकि दिल्ली, एनसीआर सहित उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में मौसम की स्थिति अनुकूल रहने वाली है।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही आंधी और मध्यम बारिश देखी जा सकती है।
मौसम विभाग द्वारा दिए गए अपडेट के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, रॉयल सीमा क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
तापमान में इजाफा
महाराष्ट्र सहित गोवा आदि क्षेत्रों में तापमान में इजाफा होगा। इसके साथ ही झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया गया है।
तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। हालांकि आद्रता बनी रहेगी।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित, उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम की स्थिति बदलने वाली है। केदारनाथ पर खुलने के साथ ही एक बार फिर से बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा।
बारिश से मौसम पर अनुकूल
बारिश से मौसम पर अनुकूल प्रभाव देखे जाएंगे। वही मौसम सिस्टम की बात करें तो जल्दी Western Disturbance सक्रिय होने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने के साथ हीभारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया। धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
इन क्षेत्रों में भारी बारिश, आंधी और गिरेंगे ओले
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पृथक वर्षा की संभावना है।
- उत्तर प्रदेश में राजस्थान, गुजरात में कच्छ की खाड़ी, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट, मध्यम बारिश की उम्मीद है।
- विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ काफी व्यापक बारिश होने की उम्मीद है।
- मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में ओले गिरने की संभावना है।
- ओडिशा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अनुमान है।
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की उम्मीद है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।