CG Mausam, Chhattisgarh Weather, CG Weather Update, CG Weather Today छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। रात और दिन के तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहे हैं। ठंड का असर भी समाप्त हो रहा है। सरगुजा में ठंड बनी हुई है।
वही राजधानी में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
Chhattisgarh Weather : आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। एक द्रोणिका का उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से उतरी तेलंगाना और दक्षिण विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ के मध्य भाग पर बनी है।
Chhattisgarh Weather : न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
कई जगह पर हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नजर नहीं आ रही है। ठंड का असर खत्म हो रहा है। सरगुजा संभाग में ठंड का असर देखा जा रहा है।
शुक्रवार को मौसम शुष्क रिकॉर्ड किया गया था। वहीं राजधानी में 32 डिग्री तापमान पहुंचा है जबकि राजनांदगांव, दुर्ग, जगदलपुर में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा रहेगा। शुक्रवार को सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास काम होगा।
Chhattisgarh Weather : 20 फरवरी के बीच मौसम बदलने का पूर्वानुमान
हालांकि रविवार से एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है। कुछ जगह पर बारिश देखी जा सकती है। 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। ऐसे में प्रदेश में 18 से 20 फरवरी के बीच मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।