Employees, DA Hike, DA Hike 2024, Dearness Allowances, Salary Hike, Employees DA Hike : देश के एक करोड़ से अधिक कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए मार्च का महीना खुशियों से भरा हो सकता है।
मार्च में केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों सहित पेंशन भोगियों की महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि की घोषणा की जा सकती है।
होली से पहले उन्हें बड़ी सौगात दिए जाने के साथ ही उनके भत्ते में भी वृद्धि की तैयारी की जा रही है।
Read More:
DA Hike : महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि निश्चित
इससे पहले श्रम मंत्रालय द्वारा आंकड़े भी जारी किए गए हैं। जारी आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि निश्चित है।
मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों सहित पेंशन भोगियों को बड़ी सौगात देगी। उनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते में वृद्धि की जानी है।
इसके लिए घोषणा मार्च महीने में की जाएगी, मार्च महीने के दूसरे सप्ताह तक घोषणा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही मोदी सरकार हाउस रेंट अलाउंस में भी वृद्धि कर सकती है।
Read More:
ऐसे में अप्रैल महीने से कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 50% DA का लाभ मिल सकता है। फिलहाल इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
DA Hike : एरियर राशि का भी भुगतान
सरकार कोरोना के बाद से ही जनवरी में बढ़ाने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा मार्च महीने में करती आई है। इसके साथ ही कर्मचारियों को अप्रैल महीने से एरियर राशि भी भुगतान किया गया है।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष भी लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। जिसके साथ उनके महंगाई भत्ते 46% से बढ़कर 50% हो जाएंगे।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशन भोगियों की महंगाई रहा 46% है। ऐसे में 4% की वृद्धि के साथ इसका 50% तक बढ़ना निश्चित है।
मार्च महीने में इसकी घोषणा होने के साथ ही अप्रैल महीने से कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। साथ ही उन्हें 3 महीने की एरियर राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
DA Hike : छमाही AICPI इंडेक्स के आंकड़े
श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए छमाही एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों की बात करें तो 1 जनवरी 2024 के लिए जुलाई से दिसंबर 2023 के आंकड़े का स्कोर 50.028 प्रतिशत पहुंच गया है। ऐसे में 4% की वृद्धि होनी चाहिए।
Read More:
इसके लिए मार्च में कैबिनेट की बैठक में DA वृद्धि के प्रस्ताव को लाकर इसकी मंजूरी दी जा सकती है। जिसके साथ ही अप्रैल महीने से सैलरी बढ़ाने का अनुमान है।
लोकसभा चुनाव की तारीख और आचार संहिता प्रभावी होने से पहले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दरों का ऐलान किया जा सकता है।
DA Hike : हाउस रेंट अलायंस में तीन प्रतिशत की वृद्धि संभव
महंगाई भत्ता 50% होने की स्थिति में सरकार हाउस रेंट अलायंस में भी तीन प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। जिसके साथ ही हाउस रेंट अलाउंस 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा।
वित्त विभाग के मेमोरेंडम के मुताबिक महंगाई भत्ता 50% होने की स्थिति में गृह भाड़ा भत्ता 30%, 20% और 10% हो जाएगा।
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ट्रैवल एलाउंस और हाउस रेंट अलायंस में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।