Budget 2024, Interim Budget 2024, Budget Session 2024, Union Budget vs Interim Budget, Nirmala Sitharaman Interim Budget : 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना पहला अंतरिम बजट पेश करने वाली है। यह दूसरा मौका है, जब नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है।
Interim Budget 2024 : राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज
सामान्य बजट के लिए पर्याप्त समय नहीं होने या चुनाव जल्दी होने की वजह से सरकार द्वारा यूनियन बजट की जगह अंतरिम बजट पेश किया जाता है। इस बजट में कई तरह की महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का आगाज हुआ है।
Interim Budget 2024 : 10 दिन और 8 बैठकों के बीच वर्तमान लोकसभा का आखिरी बजट
10 दिनों के होने वाले बजट सत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी। इसके साथ ही देश की वित्तीय स्थिति पर भी प्रकाश डाले जाएंगे। 9 फरवरी तक चलने वाले इस बजट सत्र में किसानों, छात्रों, कर्मचारियों सहित आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है। 10 दिन और आठ बैठकों के बीच वर्तमान लोकसभा का यह आखिरी बजट होगा।
Interim Budget 2024 : चुनाव के बाद नई सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट
अप्रैल में में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगे। 1 फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। जिसके साथ ही चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024 25 का बजट पेश होगा।
Interim Budget 2024 : लोक लुभावना योजनाओं की घोषणा
निर्मला सीतारमन का लगातार छठा बजट होगा। सरकार के आम चुनाव से पहले पेश होने वाले इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई कई गारंटी पर घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। मोदी सरकार महिला, किसान, युवाओं और देश के गरीब जनता के लिए लोक लुभावना योजनाओं की घोषणा कर सकती है।
Interim Budget 2024 : वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10.5% नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
कॉरपोरेट् जगत को भी अंतरिम बजट से बेहद खास उम्मीद है। उद्योग कनफेडरेशन आफ इंडिया इंडस्ट्री को बजट में कैपिटल गैंस टैक्स नियम में बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है। इसके अलावा बजट से पहले रेलवे के शेयर तेजी से ऊपर बड़े हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा बजट कैलकुलेशन में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10.5% नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है।
Interim Budget 2024 : इन सेक्टर्स में घोषणाओं की उम्मीद
- वहीं रेलवे को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। रेलवे के लिए सरकार आवंटन में बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं कल आवंटन को बढ़ाकर 3 लाख करोड रुपए तक किया जा सकता है। खास करके पीएम मोदी की योजना वंदे भारत ट्रेन को रोल आउट करने पर सरकार का विशेष फोकस रह सकता है।
- स्कूलों को अंतरिम बजट से बड़ी उम्मीदें मिल रही है। शिक्षकों के लिए सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट समिति का गठन किया जा सकता है। इसके साथ ही परिवर्तनों के लिए धनराशि में वृद्धि का ऐलान किया जा सकता है।
- हेल्थ पॉलिसी पर भी मोदी सरकार की खास नजर है। सीतारमण हेल्थ पॉलिसी पर टैक्स छूट बढ़ा सकती हैं। जिसके एक साथ ही टैक्स पेयर को राहत मिल सकता है।
- एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है। पिछले साल सेक्टर को 22138 करोड रुपए का आवंटन किया गया था। इस साल इस सेक्टर में आवंटन को बढ़ाया जा सकता है।
- इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भी ग्रोथ बढ़ाने के उपाय पर फोकस किया जा सकता है। कृषि सेक्टर की ग्रोथ दूसरे तिमाही में घटकर 1.2 फीसद रह गई है। सरकार बजट में इसका ग्रोथ बढ़ाने के उपायों पर महत्वपूर्ण ऐलान कर सकती है।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने पर भी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।
- कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, नए वेतन आयोग सहित न्यूनतम वेतन और टैक्स पर भी सरकार महत्वपूर्ण ऐलान कर सकती है।
- आम जनता को इनकम टैक्स राशि में छूट देने पर भी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा का अनुमान लगाया जा रहा है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।