IMD Rain Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Rain Alert: नवंबर के आखिरी दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कल से ही बादल छाए हुए हैं।
इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological department) ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ चलने और बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश भी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका फिर से एक्टिव हो गया है। जिसके चलते राज्य में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहने के कारण मौसम ठंडा बना रहेगा। आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना
बारिश के कारण प्रदेश में ठंड भी बढ़ने की संभावना है। बारिश से नमी बढ़ेगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में कमी होने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
प्रदेश के किसानों को बारिश की संभावना से चिंता हो रही है। बेमौसम बारिश के चलते किसानों को धान व अन्य फसलों के खराब होने का डर सताने लगा है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।