आंगनबाड़ी केंद्र की टाइमिंग में बदलाव, शासन ने जारी किया आदेश… गर्मी की वजह से लिया गया फैसला, यहां देखिए नई टाइमिंग !
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
वहीं अब मासूम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन की अवधि में भी परिवर्तन किया गया है।
Read More :-
IAS Interview question: वह कौन है जो दिल और मन में है लेकिन धड़कन में नहीं ? एक क्लिक में जानें जवाब !https://t.co/smpylASTCQ
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 4, 2023
शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।
ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे।
Read More :-
बारिश का अलर्ट : इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी… कई क्षेत्रों में वज्रपात की संभावनाhttps://t.co/ee7QD89P3f
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 5, 2023
इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।