भोपालपटनम में कांग्रेस की आंधी, सभी 15 वार्डों में जीते प्रत्याशी… भैरमगढ़ में भी कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP की करारी हार
बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले के दो नगरीय निकायों भोपालपटनम और भैरमगढ़ में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। दोनों ही जगहों पर पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही नगर सरकार पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
भोपालपटनम में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने क्लीन स्वीप मारी है। यहां पार्टी ने सभी 15 वार्डों में कब्जा जमाते हुए BJP का सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं भैरमगढ़ में भी 15 में से 10 वार्डों में जीत दर्ज कर कांग्रेस ने इस चुनाव को एकतरफा बना दिया।
भोपालपटनम में तो भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल सकी। यहां के सभी 15 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि पिछले बार के चुनाव में नगर के 12 वार्डों में भाजपा के पार्षद चुनकर आए थे। इसके बावजूद कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रही थी।
कांग्रेस का जलवा कायम, विक्रम ने मनवाया लोहा
इस चुनाव में मिली शानदार जीत से कांग्रेसी जहां उत्साहित हैं वहीं क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी की पकड़ भी मजबूत हुई है। कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा समेत कांग्रेस के स्टार प्रचारकों व जिले के पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई और कांग्रेस ने जिले के दोनों निकायों में एकतरफा जीत हासिल कर कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया।
नगरीय निकाय चुनाव में मिली इस करारी हार से भाजपा को सबक लेने की जरूरत है। संगठन में बिखराव से जूझ रही पार्टी के लिए ये हार किसी सदमे से कम नहीं है। भाजपा का चुनाव प्रचार भी कांग्रेस के मुकाबले कमजोर ही रहा। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रचार अभियान में जान फूंकने की कोशिश जरूर की लेकिन वे अपने गृह नगर में ही सिमटे नजर आए।
बीजेपी की इसी कमजोरी का कांग्रेस ने बखूबी फायदा उठाया और दोनों निकायों में पूरी ताकत झोंककर जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया।
भोपालपटनम के 15 वार्डों के विजयी प्रत्याशी
- वार्ड न.01- सुकना तलांडी ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 02- अरुण कोरम (कांग्रेस)
- वार्ड नं 03- सुनीता ऐटटी (कांग्रेस)
- वार्ड नं 04- रिंकी कोरम ( कांग्रेस )
- वार्ड नं 05- पार्वती गौतम ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 06- विजय लक्ष्मी वासम ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 07- शेख रज्जाक ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 08- नीरज सोनकर ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 09- विजार खान ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 10- आशा आत्मकुरी ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 11- संतोष बोरे ( कांग्रेस )
- वार्ड नं 12- डी शशिकला ( कांग्रेस)
- वार्ड नं 13- सपना (कांग्रेस)
- वार्ड नं 14- रविन्द्र पेरमल ( कांग्रेस)
- वार्ड न 15- अरुण वासम (कांग्रेस)
जानिए किस वार्ड में किसने मारी बाजी
- वार्ड 01– भाजपा- 48, कांग्रेस-70, निर्दलीय- 28
- वार्ड 02– भाजपा 92, कांग्रेस 137
- वार्ड 03– भाजपा 60, कांग्रेस 93
- वार्ड 04– भाजपा 54, कांग्रेस 77
- वार्ड 05– भाजपा 27, कांग्रेस 54
- वार्ड 06– भाजपा 20, कांग्रेस 42
- वार्ड 07– भाजपा 55, कांग्रेस 74
- वार्ड 08– भाजपा 61, कांग्रेस 112
- वार्ड 09– भाजपा 58, कांग्रेस 64
- वार्ड 10– भाजपा 43, कांग्रेस- 84
- वार्ड 11– भाजपा 34, कांग्रेस 80, निर्दलीय 5
- वार्ड 12– भाजपा 50, कांगेस 71
- वार्ड 13– भाजपा 63, कांग्रेस 87
- वार्ड 14– भाजपा 52, कांग्रेस 55
- वार्ड 15– भाजपा 55, कांग्रेस 73
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।