धान खरीदी की समय सीमा बढ़े, वनाधिकार पट्टे पर भी धान ले सरकार… पूर्व मंत्री गागड़ा बोले- ‘सरकारी शह पर हो रही बारदानों की कोचियागिरी ‘
पंकज दाऊद @ बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने आरोप लगाया है कि भूपेश सरकार किसानों से वादाखिलाफी कर रही है और यहां तक कि बारदानों की कोचियागिरी कांग्रेसी सरकार की शह पर कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने और वनाधिकार पट्टे पर भी खरीदी की मांग करते कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा 22 जनवरी को कलेक्टोरेट का घेराव करेगी।
यहां पत्रवार्ता में पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार, पार्टी के जिला अजज मोर्चा अध्यक्ष सुखलाल पुजारी एवं जिला मंत्री सत्येन्द्र ठाकुर मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार ने रकबा कम कर दिया है और इससे उन किसानों को ज्यादा फर्क पड़ रहा है, जिन्होंने लोन लिया है।
यह भी पढ़िए…
मुर्गियों के परिवहन पर लगा बैन, बार्डर पर सख्त निगरानी… दंतेवाड़ा में पुष्टि के बाद सतर्कता https://t.co/E51gnYJv4i
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 18, 2021
भाजपा ने पहले की मानिंद ही खरीदी करने की मांग करते कहा कि बारदानों का पैसा किसानों को वापस किया जाना चाहिए। पिछले साल 83 प्रतिशत धान ही खरीदा गया। पिछले साल ही जिले में 1200 किसानों का धान टोकन कटने के बाद भी नहीं खरीदा गया।
9000 करोड़ का हिसाब नहीं
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि दो साल में केन्द्र ने राज्य सरकार को नौ हजार करोड़ रूपए दिए। इस राशि का क्या हुआ। इसका हिसाब मांगा जा रहा है लेकिन भूपेश सरकार हिसाब नहीं दे रही है।
शराब में कोरोना टैक्स के अलावा दीगर उत्पादो में टैक्स बढ़ाया गया। केवल इस जिले में करीब साढ़े सात हजार बेरोजगार हैं और इन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। ये ही करीब 45 करोड़ रूपए होता है। बेरोजगारों के साथ भूपेष सरकार ने वादाखिलाफी की।
आरटीआई से मिलेगी जानकारी
भाजपा नेताओं ने कहा कि मनरेगा एवं जिले में चल रहे दीगर कार्योें के बारे में जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी जा रही है। अनावश्यक काम भी कराए जा रहे हैं। अभी आश्रम शालाएं बंद हैं ओैर वहां पोताई करवाई रही है। शौचालय यहां नहीं बनाए जा रहे हैं। रिपेयर के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
Read More:
दंतेश्वरी मंदिर में मिला काले सिर वाला दुर्लभ सांप… खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप ǃ https://t.co/Cwu6mGJ6tz
— Khabar Bastar (@khabarbastar) January 9, 2021
सप्लाई और ठेका कांग्रेसी कर रहे हैं। अब तो कांग्रेसी ही ये तय कर रहें कि ठेका किसे मिलना है। बाढ़ से ढह गए मकानों के मालिको को मुआवजा और मकान दिए जाने के बजाए उन्हें पोल्ट्री और गौषाले से जोड़ा जा रहा है।
पूर्व मंत्री गागड़ा ने आरोप लगाया कि मनरेगा में व्यापक अनियमितता हुई है। मशीनों से काम हुआ है। उन्होंने मस्टर रोल सार्वजनिक करने और सामाजिक मूल्यांकन कर इस बात का खुलासा करने की मांग की है कि मनरेगा में कितने लोगों को रोजगार मिला है।
रात्रि विश्राम के लिए आए थे सीएम
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ यहां रात्रि विश्राम करने आए थे। भाजपा शासन के दौरान स्वीकृत कार्याें का उन्होंने लोकार्पण किया। सचिवों, पटवारियों और संविदा कर्मियों की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। पत्रकारों को भी दूर रखने की कोशिश की गई और पत्रवार्ता सीएम ने नहीं ली।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।