IAS ट्रांसफर: 3 जिलों के बदले गए कलेक्टर, 9 IAS समेत 10 अफसरों का तबादला… देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्योत्सव से पहले शनिवार को 9 आईएएस समेत 10 अफसरों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक सर्जरी में तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि अन्य अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची पर नजर डालें तो सुकमा, कांकेर व गरियाबंद जिले के कलेक्टरों को बदला गया है। जिन 10 अफसरों का तबादला किया गया है उनमें तीन कलेक्टर सहित कुल 9 आईएएस और एक आईआरएस अफसर शामिल हैं।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर….
- अमृत खलको को राज्यपाल के सचिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- एस. प्रकाश (विशेष सचिव पंचायत) को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- मोहम्मद कैसर हक विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।
- कुमार लाल चौहान (कलेक्टर कांकेर) को ज्वाइंट सिकरेट्री वन विभाग के अलावा संचालक आजीविका मिशन की जिम्मेदारी मिली है।
- रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ पर्यटन मंडल का एमडी (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।
- नीलेश क्षीरसागर संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त को गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
- चंदन कुमार (कलेक्टर सुकमा) को कांकेर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- इफ्फत आरा एमडी पर्यटन को पाठ्य पुस्तक निगम का एमडी का प्रभार सौंपा गया है।
- विनित नंदनवार (एडीएम रायपुर) को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
- अभिनव अग्रवाल (आईआरएस) डायरेक्टर फूड को एमडी वेयर हाउसिंग बनाया गया है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।