CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान दोरनापाल में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, 223 बटालियन दोरनापाल कैम्प में बीती रात करीब पौने 12 बजे कांस्टेबल कमला कांता रोहिदास ने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। कैम्प में गोली की आवाज सुनकर सभी सकते में आ गए।
साथी जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो जवान कमला कांता रोहिदास जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। इससे पहले की उसे कुछ इलाज मिल पाता जवान की मौत हो चुकी थी।
मृतक जवान ओडिशा के झारसुगुडा का रहने वाला था। बताया गया है कि जवान ने अपने वैपन से बेहद करीब से गोली चलाई जो सिर को भेदते हुए पार कर गई।जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना की पुष्टि सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने की है। एसपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जवान की चैटिंग की जांच की जा रही है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।