7th Pay Commission: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राह देख रहे थे। इसके साथ ही अब राज्य शासन द्वारा दीपावली से पहले उन्हें बड़ा तोहफा दिया गया है।
केंद्र से आगे निकलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।
महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि का ऐलान
सीएम द्वारा इसका ऐलान किया गया है। जिसके साथ उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। केंद्र सरकार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार भी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते बढ़ती है।
बीजेपी शासित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि का ऐलान किया है। जिसके बाद यह केंद्र सरकार की महंगाई भत्ता से ज्यादा हो गया है।
1 अक्टूबर से इसे लागू
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 1 अक्टूबर से इसे लागू किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 40% से बढ़कर 50% हो जाएंगे।
राज्य के कर्मचारियों के कुछ समय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही थी।
3 लाख से अधिक कर्मचारी-पेंशनर्स को लाभ
अब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता का ऐलान किया है।
दीपावली के मौके पर विष्णु देव सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। ऐसे में तीन लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है।
मूल वेतन का 50% DA के रूप में उपलब्ध
लगभग 7 महीने बाद एक बार फिर से राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलने से कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
इससे पहले कर्मचारी रक्षाबंधन में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ था। अब दीपावली के मौके पर उन्हें तोहफा मिला है।
ऐसे में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 50% महंगाई भत्ते के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
जिसके साथ ही उनके वेतन में 8000 से लेकर 13000 तक की बढ़ोतरी निश्चित मानी जा रही है। उनके खाते में 55000 तक की राशि भेजी जा सकती है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।