कांग्रेस ने लगाई भाजपा में सेंध, बीजेपी पार्षद समेत 7 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। लॉकडाउन के बीच दंतेवाड़ा में बीजेपी को एक और झटका लगा है। बुधवार को भाजपा पार्षद संजय विश्कर्मा समेत कुल 7 लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने विधायक देवती कर्मा के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।
दंतेवाड़ा के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद संजय विश्कर्मा समेत सत्यभान सिंह जादौन (शेखर), अखिलेश दीक्षित, बृजेश शर्मा (भूरे), शिवमोहन त्रिपाठी, संजय शर्मा, राम किशन शर्मा ने फरसपाल पहुंचे कांग्रेस ज्वाइन किया। कांग्रेस में शामिल होने पर विधायक देवती कर्मा ने इनको मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Read More:
नाबालिग अपहरण मामला: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी गिरफ्तार, राजनांदगांव पुलिस ने की कार्रवाई https://t.co/sbIt2yLl2z
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 23, 2020
विधायक देवती कर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ आज पूरा प्रदेश ले रहा है। भूपेश सरकार ने अपनी योजनाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा है। आपने आज हमारे परिवार की सदस्यता ली है और मैं भरोसा दिलाना चाहती हूँ कि मैं हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहूंगी।
कांग्रेस प्रवेश पर पार्षद संजय विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों व कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर हमने पार्टी की सदस्यता ली है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, छबिन्द्र कर्मा, जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read More:
COVID-19: रायपुर, बिलासपुर व जगदलपुर समेत ये शहर रेड ज़ोन में, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लिस्ट…जानिए आपका इलाका किस ज़ोन में है शामिल https://t.co/Xk6xLtv7TT
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 2, 2020
कार्यकर्ताओं में मायूसी
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सत्तासीन रही बीजेपी अब सत्ता से बेदखल हो चुकी है। ऊपर से दंतेवाड़ा उपचुनाव में मिली हार के बाद से भाजपा कार्यकर्ता हताश और निराश हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का पार्टी छोड़कर कांग्रेस के खेमे में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है।
Read More:
दंतेवाड़ा में BJP को तगड़ा झटका, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत 4 नेता कांग्रेस में शामिल…पूर्व मण्डल अध्यक्ष की हुई ‘घर वापसी’ https://t.co/zOaU4TXx4c
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 20, 2020
हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदिरा शर्मा व पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष भट्टाचार्य समेत 4 लोगों ने बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं अब एक और पार्षद को कांग्रेस ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है।
शहादत के बावूजद मिली हार
दरअसल, नक्सली हमले में विधायक भीमा मण्डावी की शहादत के बावजूद दंतेवाड़ा उपचुनाव में बीजेपी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रही थी। चुनाव में मिली हार के बाद से कार्यकर्ता बड़े नेताओं पर क्षेत्र की उपेक्षा और अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की नाराजगी से बेखबर बना हुआ है। नतीजतन, इसका लाभ कांग्रेस को मिल रहा है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के व्हॉट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।