बीजापुर @ खबर बस्तर। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को 6 नक्सलियों ने माओवाद से तौबा करते पुलिस अफसरों के समक्ष सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कमांडर और डिप्टी कमांडर स्तर के माओवादी भी शामिल हैं। इन पर कुल 19 लाख रुपए का इनाम शासन द्वारा घोषित किया गया था। पुलिस का दावा है कि शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
Read More : बाढ़ प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे थे विधायक, पर खुद फंस गए बाढ़ में ! पढ़िए ये खबर…
बता दें कि आत्मसमर्पित नक्सली छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा और अन्य सीमावर्ती राज्यों में भी विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस इन नक्सलियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
गौर हो कि बुधवार को बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल और सीआरपीएफ 170 बटालियन के कमांडेंट आलोक भट्टाचार्य के समक्ष इन नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरेंडर नक्सलियों में माड़ डिवीजन कंपनी नंबर 1 के पलटन नंबर 2 का कमांडर दिलीप वड्डे शामिल है।
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सली कमांडर दिलीप वड्डे गीदम थाने में हुए हमले में शामिल था। वहीं कोरापुट में पुलिस पार्टी पर हमला समेत दर्जनभर से अधिक बड़ी वारदातों में भी इसकी संलिप्तता थी। पुलिस को कई मामलों में इसकी तलाश थी।
जानिए सरेंडर करने वाले नक्सलियों के बारे में…
- दिलीप वड्डे, माड़ डिवीजन कंपनी कमांडर, इनाम- 8 लाख रुपए
- मरकम बंडी, कंपनी नंबर 1 के बी सेक्शन का कमांडर, इनाम- 8 लाख रुपए
- सनकी वड्डे, पलटन नंबर 2 सदस्य, इनाम- 2 लाख
- बुदरी उसेंडी, एलओएस सदस्य, इनाम- 1 लाख
- महेश वासम, सीएनएम सदस्य
- विनोद मेटा, सीएनएम सदस्य
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।