दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में DRG के लड़ाकों ने मुठभेड़ में एक हार्डकोर माओवादी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि कटेकल्याण थानाक्षेत्र के डब्बा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। मारा गया नक्सली हुर्रा दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मण्डावी पर हुए हमले में शामिल था।
मौके से जवानों द्वारा नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली का नाम हुर्रा बताया जा रहा है। इस पर शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद नक्सली हुर्रा की लाश के पास से जवानों ने 303 रायफल भी बरामद की है। घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
SP डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते बताया कि यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। मुठभेड़ में एरिया कमेटी मेंबर हुर्रा मारा गया। वह विधायक भीमा मण्डावी हत्याकाण्ड का नामजद आरोपी था। मौके पर मिले खून के निशान के आधार पर लग रहा है कि इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।