न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते 7 माओवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। इन पर कुल 32 लाख रूपए का इनाम घोषित था।
- बता दें कि राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाड़ियों में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों ने नक्सलियों के दर्रेकसा एरिया कमेटी का खात्मा कर दिया। मरने वाले नक्सलियों में पांच महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
- मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान आशाराम क्रती घायल हुआ है, जिसे रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता व डीआईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि शेरपार और सीतागोटा की पहाड़ियों पर नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर शुक्रवार को जिला पुलिस बल, डीआरजी अैर सीएएफ की ज्वाइंट पार्टी रवाना की गई थी।
- दूसरे दिन सुबह करीब आठ बजे जैसे ही पुलिस पार्टी सीतागोटा और शेरपार के बीच की पहाड़ियों में पहुंची, जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
- जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सात नक्सली मारे गए। नक्सलियों के शवों को मुख्यालय लाने के बाद इनकी शिनाख्ति की गई।
- ये हैं मारे गए नक्सली…
- सुखदेव उर्फ लक्ष्मण, दर्रेकसा एरिया कमेटी सचिव- 8 लाख का इनाम
- परमिला, दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य- 5 लाख का इनाम
- सीमा, दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य- 5 लाख का इनाम
- मीना , दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य- 5 लाख का इनाम
- रितेश, दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य- 5 लाख का इनाम
- ललिता, प्लाटून नंबर एक- 2 लाख का इनाम
- शिल्पा, प्लाटून नंबर एक- 2 लाख का इनाम
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |