बीजापुर मुठभेड़: #कोबरा बटालियन के 2 #जवान शहीद, डिप्टी कमांडेंट समेत 6 जवान घायल…देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें…
बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं डिप्टी कमांडेंट समेत 6 अन्य जवान घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में सीआरपीएफ कोबरा 204 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दरमियान चेरापल्ली के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
Read More : Google पर भूलकर भी सर्च ना करें ये 10 चीजें, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में!
जवानों ने भी नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी के जवाब में मोर्चा खोला और मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक चली फायरिंग में कोबरा के 6 जवान जख्मी हो गए थे। इनमें से दो जवानों के शहीद होने की खबर है। घायल जवानों को मौके से निकालने के लिए बैकअप पार्टी रवाना की गई है।
ये खबर पढ़ें…
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चे फेंक लगाया पुलिस मुखबिरी का आरोपhttps://t.co/q1wqzRY5qC
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) February 9, 2020
बताया जा रहा है कि कोबरा के जवान तिप्पापुरम कैम्प से सर्च आपरेशन के लिए निकले थे। इसी बीच जंगलों में इनकी नक्सलियों से भिडंत हो गई। नक्सली हमले में घायल जवानों में डिप्टी कमांडर भी शामिल हैं। उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये हुए हताहत
जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान विकास कुमार और पुनानंद साहू शहीद हुए हैं। वहीं डिप्टी कमांडेंट प्रशांत कुमार और कॉन्स्टेबल गिरिवर ओरांव, अजित सिंह, पी पवन कुमार, बिभा बसु मेहता और पवार पांडुरंग ज़ख्मी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे कोबरा 204 बटालियन और CRPF के जवानों के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई। डीजीपी डीएम अवस्थी ने घटना में दो जवानों की शहादत व 6 जवानों के जख्मी होने की पुष्टि की है।
Note: यह एक ब्रेकिंग न्यूज है… खबर की विस्तृत जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी !
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।