DD न्यूज की टीम पर हमले में शामिल 2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कलेक्टर-एसपी के समक्ष हिंसा का मार्ग छोड़ने का लिया #प्रण
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को मलांगिर एरिया कमेटी में सक्रिय 2 लाख के इनामी माओवादी ने सरेंडर कर दिया।
दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी व एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पित नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का प्रण लिया। इस मौके पर सरेंडर करने वाले नक्सली को एसपी द्वारा शासन के पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
Read More:
नक्सलियों ने CISF जवानों की पिटाई की, वॉकी-टॉकी व मोबाइल लूटकर ले गए…हमले में ASI के सिर में लगी चोट https://t.co/kW1MBEd3Od
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 27, 2020
आत्मसर्पित नक्सली भीमा मरकाम पिता सोमडू मरकाम साल 2014 में माओवादी संगठन में भर्ती होकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के ग्राम चिकपाल पंचायत सीएनएम सदस्य के रूप में सक्रिय था। वर्ष 2017 में मंलागिर एरिया के प्लाटून न. 24 का सदस्य के रूप में जनवरी 2020 तक सक्रिय रहा। वह नीलावाया हमले के अलावा कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा।
Read More:
मंत्री कवासी लखमा ने अमरकण्टक में किया माता नर्मदे का दर्शन, छत्तीसगढ़ व बस्तर की ख़ुशहाली की कामना की https://t.co/1Mxi8Gk0yT
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 30, 2020
रंग लाने लगा ‘लोन वर्राटू’ अभियान
बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा हाल ही में लोन वर्राटू (घर वापिस आइये) अभियान शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का आह्वान एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी थाना एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर समर्पण करने की अपील की गई है।
Read More:
बस्तर पुलिस को है इन ‘मोस्ट वांटेड’ नक्सली लीडरों की तलाश… पुलिस ने हार्डकोर नक्सलियों की तस्वीरों के साथ जारी की लिस्ट, बस्तर IG सुंदरराज पी. ने माओवादियों से की ये अपील ! https://t.co/LDPC7nfcxl
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 27, 2020
गौरतलब है कि 30 अक्टूबर 2018 को नीलावाया रोड़ में वीडियो कवरेज कर रहे डीडी न्यूज की टीम पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस घटना में डीडी न्यूज का कैमरामेन व पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए थे। इस वारदात में सरेंडर करने वाला नक्सली भीमा मरकाम शामिल था। वहीं अक्टूबर 2019 को गश्त पर निकली पुलिस पार्टी पर ग्राम पिट्रेडब्बा के पास फायरिंग करने की घटना में भी वह शामिल था।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के व्हॉट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए….
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |