1500 किसानों ने धान नहीं बेचा और फिर भी पिछले साल से अधिक खरीदी… 19 केन्द्रों से अब तक 47 फीसदी उठाव
पंकज दाउद @ बीजापुर। जिले में इस साल हालांकि 1528 किसानों ने धान नहीं बेचा लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल धान खरीदी अधिक हुई है। अब तक 19 खरीदी केन्द्रों से 47.30 फीसदी धान का उठाव हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक इस साल 602839.60 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई जबकि टारगेट 627000 क्विंटल का तय किया गया था। पिछले साल लक्ष्य 420000 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया था और खरीदी हुई 582830 लाख क्विंटल। बताया गया है कि जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 13300 है और इनमें से 11772 किसानों ने धान बेचा।
जिले में इस साल खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। इन केन्द्रों में 602022 क्विंटल मोटा एवं 817.60 क्विंटल मोटा धान खरीदा गया। कुल 602839.60 लाख क्विंटल में से 285145.20 लाख क्विंटल का उठाव हो गया है। 317694.40 लाख क्विंटल धान केन्द्रों में रखा गया है।
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने जिला विपणन अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी को धान के तत्काल उठाव के लिए परिवहन आदेश जारी करने निर्देशित किया है। इसके अलावा कलेक्टर ने धान की सुरक्षित स्टेकिंग करने कहा है।
खरीदी में बीजापुर अव्वल
धान खरीदी में बीजापुर ब्लाॅक अव्वल रहा। यहां पांच केन्द्र हैं और इनमें 164036 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई। वहीं भैरमगढ़ ब्लाॅक में भी 5 केन्द्र हैं और वहां 122310 लाख क्विंटल धान खरीदा गया। भोपालपटनम के पांच केन्द्रों में 159845 लाख क्विंटल की खरीदी हुई जबकि उसूर के चार केन्द्रों में 155830 लाख क्विंटल धान बेचा गया।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।