सड़े धान की खरीदी, 31 जनवरी के बाद भी आवक… भाजपा ने लैम्पस मैनेजर के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग
पंकज दाऊद @ बीजापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने आरोप लगाया है कि भोपालटनम ब्लॉक के मद्देड़ केन्द्र में धान खरीदी के दौरान व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। यहां समय सीमा खत्म होने के बाद भी खरीदी की गई।

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने लैम्प्स प्रबंघक एवं प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने आरोप लगाया है कि मद्देड़ केन्द्र में सड़े धान की खरीदी की गई वह भी समय सीमा खत्म होने के बाद। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को भी करीब दो सौ बोरे तौले गए।
उन्होंने कहा कि परिवहन में भी व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेष के ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुंचाने परिवहन का ठेका दिया गया है। इससे स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें भारी कमीशन की बू आ रही है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यहां कई सालों से सहायक खाद्य अधिकारी एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं और कई चुनाव निकल जाने के बाद भी इनका तबादला नहींं हुआ। एक ही अफसर के इतने दिनों से जमने का सबब ज्ञात है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सहायक खाद्य अधिकारी के तबादले की मांग की है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।