कांगेर वेली में ‘नेचरल ट्रेल’ की आस जगी, पहली नवंबर से नेशनल पार्क खुलने की उम्मीद
जगदलपुर @ खबर बस्तर। सब कुछ ठीकठाक रहा तो पहली नवंबर से कांगेर वेली नेशनल पार्क को खोल दिया जाएगा और यहां नेचर ट्रेल प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही प्रकृति प्रेमी वेली की गुफाओं में जा सकेंगे।
कांगेर वेली नेशनल पार्क के डायरेक्टर अशोक कुमार पटेल ने बताया कि कोरोना के चलते घाटी को बंद रखा गया है और पर्यटन की गतिविधियों थमी हुई हैं। उन्होंने बताया कि दण्डक गुफा भी खोल दी जाएगी। ये गुफा एक दशक से भी लंबे वक्त से बंद है।
दरअसल, यहां फिजीकल रिसर्च लैब अहमदाबाद कुछ शोध कर रहा है। इसके साथ ही कैलाश गुफा और कोटमसर की गुफाओं को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोटमसर की गुफा की उपरी छत तक पर्यटकों को जाने की अनुमति इसलिए नहीं दी जा रही है क्योंकि वहां तक जाने में खतरा है।
कोटमसर-कैलाश गुफा और कोलेंग-भैंसादरहा समेत करीब 4 नैचरल ट्रेल को भी हरी झण्डी दे दी जाएगी। डायरेक्टर अशोक पटेल ने बताया कि कांगेर वेली में 65 हिरणों को रखा गया है और इनमें 37 मादा हैं। इन्हें भी स्वतंत्र विचरण के लिए मुक्त करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
रेस्क्यू सेंटर बनेगा
वन विद्यालय परिसर में पहाड़ी मैना की कैप्टिव ब्रीडिंग की कोशिश लंबे समय से की जा रही है। अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है। इसकी वजह नर-मादा की पहचान करना मुश्किल तो है ही। साथ ही ये पक्षी लाइफटाइम मोनोगेमस है। यानि एक बार जोड़ी बन गई तो जिंदगी भर ये साथ रहते हैं। मेटिंग भी दूसरे से नहीं करते हैं।
Read More:
बस्तरवासियों को मिलेगी हवाई सेवा की सौगात…. हैदराबाद और रायपुर के लिए विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे CM भूपेश बघेल https://t.co/FQUtlj50WB
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 17, 2020
हालांकि, इस बारे में पक्षी विशेषज्ञों और बाॅम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी से भी राय ली जा रही है। इस कैज का इस्तेमाल करने के लिए घायल पक्षियों का रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रपोजल है।
डायरेक्टर अशोक कुमार पटेल ने बताया कि एक बाज गीदम और एक दुर्लभ किस्म का उल्लू बीजापुर में मिला था। ये घायल अवस्था में थे। ऐसे घायल पक्षियों को इस कैज में रखा जा सकता है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।